Computer Anudeshak

RSMSSB Computer Anudeshak (Computer Instructor) Admit Card 2026

RSMSSB Computer Anudeshak Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Instructor) का एडमिट कार्ड 1९ अगस्त 2026 को जारी किया जायेगा। जो उम्मीदवार Basic Computer Anudeshak और Senior Computer Anudeshak परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अपना प्रवेश पत्र रिक्रूटमेंट पोर्टल या SSO Portal के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई हैं।




Computer Anudeshak (Computer Instructor) Admit Card 2026 – Highlight

ParticularsDetails
Recruitment NameRSSB Computer Instructor Recruitment 2026
Post NameBasic Computer Instructor & Senior Computer Instructor
Total Vacancies3,951
Admit CardTo Be Released
Admit Card Release Date19 August 2026
Basic Computer Instructor Exam22 August 2026
Senior Computer Instructor Exam23 August 2026
Exam ModeOffline (OMR Based)
Admit Card ModeOnline
Required Login DetailsApplication Number / SSO Login
Exam CentreAdmit Card में दिया जाएगा
Official WebsiteRSSB Rajasthan

Computer Anudeshak Exam Date 2026

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2026 और 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 3,951 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑफलाइन मोड (OMR Sheet आधारित) में आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा को दो अलग-अलग दिनों में दो पारियों (Shifts) में आयोजित किया जाएगा, जिसका पूरा समय सारणी और विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

Post NameExam DatePaper 1 TimePaper 2 Time
Senior Computer Instructor22 August 202610:00 AM to 12:00 PM03:00 PM to 05:00 PM
Basic Computer Instructor23 August 202610:00 AM to 12:00 PM03:00 PM to 05:00 PM




Computer Anudeshak

How to Download Computer Anudeshak Admit Card 2026?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट खोलें: सबसे पहले रिक्रूटमेंट पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. Admit Card सेक्शन: होमपेज पर दिख रहे “Admit Card” टैब पर क्लिक करें।
  3. लिंक चुनें: अब “Download Admit Card for Computer Anudeshak Exam 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. विवरण दर्ज करें: अपना Application Number और Date of Birth (जन्मतिथि) दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड: स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. डाउनलोड करें: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

SSO ID के माध्यम से डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

राजस्थान एसो आईडी (SSO ID) के माध्यम से किसी भी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले Rajasthan SSO Portal पर जाएं। लॉग इन करने के बाद ‘Recruitment Portal’ या ‘Recruitment-II’ ऐप पर क्लिक करें, फिर कोने में दिए गए ‘Get Admit Card’ विकल्प को चुनकर अपनी परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

Computer Anudeshak Admit Card- महत्वपूर्ण विवरण

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • माता/पिता का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा की तारीख और समय (Reporting Time)
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं:

  • प्रवेश पत्र: कंप्यूटर अनुदेशक एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी।
  • मूल पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो।
  • पेन: परीक्षा के लिए निर्धारित (नीला/काला पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन)।

Important Links




EvetntLink
Admit Card LinkClick Here – Active Soon
Computer Anudeshak Exam City Click Here
Admit Card Live Update Click Here
Close thid Ads